हल्द्वानी-विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मचा हड़कंप… पुलिस जांच में जुटी,

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। मोटाहल्दू क्षेत्र के जयपुर बीसा ग्रामसभा अंतर्गत गंगारामपुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पंखे के कुंडे में लटकता हुआ शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका अपने पति और दो मासूम बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही थी। 112 की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी के अनुसार मृतका की पहचान विजय पलड़िया की पत्नी रूपा पलड़िया (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दंपति के दो बच्चे 7 वर्ष का पुत्र एवं 5 वर्ष की बेटी हैं, घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि पति आरो मरम्मत का कार्य करता है, वह भी बाहर गया हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम जबकि आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल कुमार, कोतवाल बृजमोहन राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जहां फोरेंसिक विशेषज्ञ उपनिरीक्षक त्रिवेणी जोशी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad