होली पर हल्द्वानी में खूब छलके जाम, चार दिन में इतने करोड़ की शराब गटक गए लोग, चौकाने वाला आंकड़ा आया सामने

हल्द्वानी । होली पर्व के चलते एक से चार मार्च तक हल्द्वानी में खूब जाम छलके। चार दिनों में शहर के लोग सात करोड़ की शराब पी गए। वहीं होली से एक दिन पूर्व यानी तीन मार्च को सबसे अधिक 47570 शराब की बोतलें बिकीं। जिसकी कीमत चार करोड़ 21 लाख 57 हजार रुपये आंकी गई है।
होली पर्व को देखते हुए हल्द्वानी व लालकुआं में अवैध तरीके से भी शराब की बिक्री हुई। जिसमें आबकारी विभाग ने 121 देशी शराब की बोतलें, अंग्रेजी की 87 बोतलें व 520 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। इसपर आबकारी विभाग ने 16 तस्करों पर कार्रवाई करते हुए इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
वहीं पकड़ी गई शराब की कीमत दो लाख 80 हजार रुपये आंकी गई हैं।आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी व लालकुआं क्षेत्र में कुल 14 अंग्रेजी व 12 देशी मदिरा की दुकानें हैं। जिसमें चार दिनों में सबसे अधिक होली से एक दिन पूर्व शराब की बोतलों की बिक्री हुई है।
होली के दिन शाम पांच बजे के बाद दुकानें खोलीं गई। जिसमें 34 लाख 67 हजार 450 रुपये की 6180 बोतलें बिकी। मार्च माह के इन चार दिनों में शराब की 91050 बोतलें बिकीं, जिसकी कीमत कुल सात करोड़ रुपये आ रही है।
दिन – शराब की बोतलें – कीमत
एक मार्च – 17600 – 10309750 रुपये
दो मार्च – 19700 – 13729050 रुपये
तीन मार्च – 47570 – 42157040 रुपये
चार मार्च – 6180 – 3467450 रुपये
कुल – 91050 – 69663290 रुपये
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन