हल्द्वानी – बनभूलपुरा कोतवाली के एसआई पर गंभीर आरोप,जानिए क्या है मामला!

हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली में मंगलवार देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब हवालात में नशे में धुत एक आरोपित को लाया गया। उसने एसआई (रात्रिधिकारी) पर मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगा दिए। बंदी ने एसआई पर जूते से मारकर हवालात में बंद करने थप्पड़ मारने के आरोप लगाए हैं। वहीं एसआई का कहना है कि बंदी हवालात में नशे की हालत में था।
पुलिस के अनुसार 54 वर्षीय प्रमोद मल निवासी फूलबाग पंतनगर ऊधमसिंहनगर पर पूर्व में एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। आरोपित को नशे की हालत में बाजार से गिरफ्तार कर हवालात में रखा गया था। मंगलवार रात करीब 11 बजे रात्रिधिकारी एसआई जगवीर सिंह बाजार में शांति व्यवस्था की ड्यूटी पूरी कर थाने लौटे। इस दौरान आरोपित की पत्नी बिंदु मल, पुत्र शुभम और पुत्री शुभांगिनी थाने पहुंचे और आरोपित से मिलने की अनुमति मांगी।
स्वजन से मुलाकात के दौरान आरोपित प्रमोद मल ने अचानक नशे की हालत में चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने गिरफ्तारी के समय थप्पड़ मारने और जूते से पीटकर हवालात में डालने जैसे आरोप लगाए। पुलिस का कहना है कि ताज चौराहे व थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी आडियो-वीडियो रिकार्डिंग उपलब्ध है, आरोपित नशे की हालत में था। जिसे हवालात लाया गया। इसपर हंगामा बढ़ने पर स्वजन को बाहर भेजा गया।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि आरोपित ने एसआई को धमकाया, हमला करने का प्रयास किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया। जिसपर हमने प्रमोद मल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, वैध गिरफ्तारी का प्रतिरोध करने, शांतिभंग करने, हमले करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की तफ्तीश वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह को सौंपी गई है। कहा कि स्वजन की ओर से आरोपित की जमानत मांगी जा रही थी, लेकिन आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण आरोपित को जमानत नहीं दी गई। वहीं देर रात घटनाक्रम की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन