ISBT में बस परिचालक शव मिलने से हड़कंप, मृतक के सिर पर हैं कई घाव
ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में बस परिचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि परिचालक के सिर पर कई घाव भी हैं।
ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में एक बस के परिचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक परिचालक की पहचान भरत सिंह भंडारी उर्फ गारू पुत्र दीप सिंह भंडारी ,ग्राम भेनटला, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर भारी भीड़ भी जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक परिचालक बस के मालिक का पार्टनर था। पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाल आरएस खोलिया ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा