दुःखद -कोचिंग को जा रहे लामचौड़ निवासी युवक को बस ने मारी टक्कर हुई मौत
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी इसकेटी डॉट कॉम.
घर से कोचिंग के लिए निकले लामाचौड़ निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार पदमपुर लामाचौड़ निवासी अनिल कुमार (29) पुत्र हंसा राम हल्द्वानी में कोचिंग करता था। सुबह वह बाइक से कोचिंग जा रहा था तभी कमलुवागांजा में बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में अनिल बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मुखानी थाने के एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


