सिरफिरे युवक ने किया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पकड़ने का प्रयास, लोगों ने पकड़कर कर दी धुनाई, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


गढी़ कैंट के डाकरा बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पकड़ने का प्रयास करता दिख रहा है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।


वायरल वीडियो गढी़ कैंट के डाकरा का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले युवक ने कई दुकानों में घुसकर दुकान का सामान उठाया और विरोध करने पर कई लोगों और दुकानदारों के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे। सिरफिरे युवक ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देख उन्हें पकड़ने का प्रयास किया।

लोगों ने पकड़कर कर दी धुनाई
इस दौरान वहां एकत्रित हुई भीड़ ने युवक को वहां से हटाने का प्रयास किया। जिसके बाद लोगों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने ही सिरफिरे युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। मामले का संज्ञान लेते हुए कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad