नदियों के किनारे अवैध अतिक्रमण पर चला सीएम धामी का बुलडोजर, वन विभाग ने शुरू किया अभियान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार से वन विभाग ने नदियों के किनारे से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत कर दी है। पहले दिन ही वन विभाग की ओर से 102 एकड़ भूमि को खाली कराया गया है।

ADVERTISEMENTS


बता दें वन विभाग की ओर से कब्जा हटाने के लिए एक से 15 जून तक दूसरे चरण का अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक नोडल अधिकारी पराग मधुकर धकाते ने बताया कि अभियान के तहत राज्य की 23 नदियों को चिह्नित कर वन मुख्यालय की ओर से सभी डीएफओ को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

नदी किनारे पहले दिन ही 102 एकड़ भूमि को कराया मुक्त
जानकारी मिली थी कि कई स्थानों पर पक्के ओर कच्चे मकानों का निर्माण भी किया गया है। अभियान के पहले दिन तराई पश्चिमी वन प्रभाग में कोसी नदी के किनारे पर वन भूमि से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान, मकान और अन्य अवैध निर्माण को हटाया गया। कुल 102 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है।

इन नदियों के किनारे हटाया जाएगा अतिक्रमण
नोडल अधिकारी ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली है कि देहरादून में जाखन, मालदेवता, सुसवा, रिस्पना, चोरखाला आदि क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हुआ है। जल्द इसे हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

प्रदेश से 2102 एकड़ वन भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
पिछले 50 दिनों में प्रदेश से कुल 2102 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। इसमें 450 से अधिक मजारें शामिल हैं। नोडल अधिकारी पराग मधुकर धकाते ने बताया विभाग की ओर से शुरू किया गया अभियान आगे भी जारी रहेगा। वन भूमि से अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS