यहां अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

दिनेशपुर। यहां अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार प्रातः एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेशपुर वार्ड संख्या 1 निवासी वरुण गोलदार 28 वर्ष पुत्र सुधांशु गोलदार ने अज्ञात कारणों के चलते नदी किनारे फांसी लगा ली। प्रातः नदी किनारे जा रहे बच्चों ने पेड़ पर लटका हुआ शव देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारने के साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कुछ समय पूर्व मृतक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, कुछ समय के बाद उन दोनों में तलाक भी हो गया। बताया जा रहा है कि अभी दो-तीन दिन पूर्व पत्नी अपने प्रेमी को छोड़कर फिर उसके घर आ गई और एक रात उसके घर में रही। इस बात की जानकारी होते ही उसका प्रेमी भी वहां पहुंचा और अपनी प्रेमिका को लेकर वहां से चला गया। शुक्रवार सुबह नदी किनारे उसका लटका हुआ शव देखा गया। मृतक के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए हैं। उनके आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा