उत्तराखंड की इस नई नवेली बहू के पूरे देश में चर्चे, अपने साथ ससुराल लाई सड़क का उपहार

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

चकराता के उदांवा गांव तक सड़क बनने की वर्षों पुरानी उम्मीद अब पूरी होने वाली है। दुल्हन शर्मिला की मुख्यमंत्री …और पढ़ें

ADVERTISEMENTS
बुल्हाड़ गांव की शर्मिला का विवाह उदांवा गांव के अनिल के साथ संपन्न हुआ। फाइल फोटो
बुल्हाड़ गांव की शर्मिला का विवाह उदांवा गांव के अनिल के साथ संपन्न हुआ। फाइल फोटो

नवंबर के पहले सप्ताह में पीएमजीएसवाई की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक के बाद दूसरे पखवाड़े तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी होने की संभावना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही जल्द सड़क निर्माण की बात कह चुके हैं।

, विकासनगर। चकराता विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उदांवा तक सड़क पहुंचने की वर्षों पुरानी उम्मीद अब पूरी होती दिखाई दे रही है।

नवंबर के पहले सप्ताह में पीएमजीएसवाई की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक के बाद दूसरे पखवाड़े तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी होने की संभावना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही जल्द सड़क निर्माण की बात कह चुके हैं।

सड़क का मामला उस समय चर्चा में आया था, जब चकराता तहसील के बुल्हाड़ गांव की शर्मिला का विवाह उदांवा गांव के अनिल के साथ संपन्न हुआ। शर्मिला बरात लेकर पैदल ही ससुराल को रवाना हुईं। करीब चार घंटे तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते के सफर में शर्मिला सहित सभी बरातियों के पसीने छूट गए।

मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

https://c5ad5a61cc8bc2c4f94140b41915cb9f.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

बरात के दौरान ही शर्मिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उदावा गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। कहा कि सड़क सुविधा होने से गांव के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और शादी-विवाह सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए होने वाली परेशानियां कम होंगी। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद संबंधित विभागों में भी सक्रियता बढ़ी।

सड़क की प्रगति जानने के लिए रुद्र सेना संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने शनिवार को मुख्य अभियंता पीएमजीएसआई गढ़वाल मयंक मित्तल से मुलाकात की। राकेश के अनुसार, मुख्य अभियंता ने बताया कि डीपीआर भारत सरकार को भेज दी गई है और 24 अक्टूबर को राज्य तकनीकी एजेंसी (एसटीए) रुड़की से मंजूरी भी मिल गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पीएमजीएसवाई अधिकारियों का आभार जताया।

मुख्य अभियंता पीएमजीएसआई गढ़वाल मयंक मित्तल ने बताया कि प्रस्ताव केंद्र को भेजा जा चुका है। समिति की बैठक नवंबर पहले सप्ताह में होनी है

ADVERTISEMENTS