युवक को सेल्फी लेना पड़ा भारी, गौला पुल से गिरकर हुई मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आज के समय में हर किसी को फोटो लगा तो काफी पसंद है लेकिन कभी-कभी सेल्फी लेने के चक्कर में इंसान अपनी जान तक गंवा देता है एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी का सामने आ रहे हैं जानकारी के अनुसार यहां पर युवक को सेल्फी लेना भारी पड़ गया जिसकी वजह से उसकी जान चली गई बता दे कि हल्द्वानी के गोला पुल पर सेल्फी ले रहे युवक कि अचानक नीचे गिरने से मौत हो गई मामला आज सुबह लगभग 8:00 बजे का है जिसके बाद मामले की सूचना मिलने पर थाना बनभूलपुरा से एच.सी.पी. विजय कुमार, काॅ0 अमनदीप मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा युवक को तत्परता दिखाते हुए,

ADVERTISEMENTS

अपने वाहन में युवक को बिठाकर बेस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं युवक की पहचान इंदिरा नगर निवासी नूर हसन पुत्र छोटे तहसील हल्द्वानी के रूप में हुई। नूर हसन की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS