युवती का पीछा करना मनचले को पड़ा भारी, महिलाओं ने पकड़कर कर दी धुनाई, फिर…

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



हरिद्वार में मनचलों को एक युवती का पीछा करना भारी पड़ गया। कुछ महिलाओं ने युवती का पीछा का रहे युवक की पकड़कर धुनाई कर दी। जिसके बाद युवक ने युवती से माफी मांगी। महिलाओं ने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर वहां से जाने दिया।

ADVERTISEMENTS


घटना ज्वालापुर शास्त्रीनगर की है। जानकारी के अनुसार एक युवती शास्त्रीनगर से भेल की तरफ जा रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक युवती का पीछा कर उसे रोकने लगा। तभी मौके से गुजर रही महिलाए युवती को परेशान देखकर रुक गई। युवती से पूछने पर उसने युवक के पीछे करने का आरोप लगाया। जिसके बाद महिलाओं का पारा चढ़ गया।

महिलाओं ने पकड़कर कर दी धुनाई
महिलाओं ने युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। जिसके बाद युवक ने महिलाओं और युवती से इसके लिए माफी मांगी। मनचले ने कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाई। आगे से ऐसा करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी फिलहाल इसे लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS