पति से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाली पत्नी गिरफ्तार, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

काशीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अपने ही पति से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ मिलकर पति से पैसों की मांग की थी। पुलिस टीम ने महिला को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS


पति से मांगी एक करोड़ की रंगदारी
बता दें दो अप्रैल 2023 को पीड़ित पति सुखदीप सिंह हुजूर सिंह निवासी कनकपुर थाना आईटीआई ने पुलिस को सूचना दी थी कि 31 मार्च कि दोपहर उनको एक विदेशी नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उनसे एक करोड़ रुपए की मांग की थी। रुपये न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

अमृतसर एयरपोर्ट से आरोपी महिला को दबोचा
तहरीर में पीड़ित ने अपनी पत्नी मंदीप कौर और पत्नी के भाई सरबजीत पर शक जताया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान दोनों आरोपी फरार हो गए थे। जिनके विदेश भागने की भनक पर पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। फरार मंदीप कौर के अमृतसर एयरपोर्ट में दिखाई देने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को एयरपोर्ट भेजा गया।

इस वजश से रची थी साजिश
एयरपोर्ट से पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मंदीप कौर ने बताया की कुछ समय पहले पति से अनबन के बाद उसने अपने भाई सरबजीत और एक अन्य युवक युवरात सिंह निवासी वेगेवाल अमृतसर पंजाब के साथ मिल कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
जानकारी के मुताबिक एएसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। महिला के साथ साजिश में मिले अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS