धड़ाम की आवाज, बस के अंदर सब मौन हो गए…, Himachal Bus Accident में बची मासूम ने बताई आपबीती

Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश में एक प्राइवेट बस लैंडस्लाइड की चपेट में आई गई। बिलासपुर जिले में हुए इस दर्दनाक बस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई। जिसमें बस चालक और परिचालक भी शामिल है। इसी हादसे में एक 10 साल की बच्ची आरुषी सुरक्षित बच गई। जिसे एम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया गया। हादसे के कुछ घंटे बाद भी बच्ची डरी और सहमी हुई थी। उसने अपनी कांपती हुई आवाज में इस बस दुर्घटना के बारे में बताया।

Himachal Bus Accident में बची बच्ची ने बताई आपबीती
आरुषी ने बताया कि बस सामान्य गति से चल रही थी। दो स्टॉप के बाद हमें उतरना था। वो बस के आगे की सीट पर थी। पुल से पास अचानक से पहाड़ी से गड़-गड़ की आवाज आने लगी। जिसके बाद जोरदार धड़ाम हुआ। कुछ ही पल में अंधेरा छा गया। कानों से कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। सिर पर चोट लगी थी। हालांकि अंधेरे में केवल लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं। मदद के लिए मैं भी चिल्ला रही थी। लेकिन काफी टाइम तक कोई नहीं आया।
धड़ाम की आवाज, बस के अंदर सब मौन हो गए…
आरुषी ने बताया कि बाहर से थोड़ी देर बाद आवाजें आनी लगीं। बस का शीशा तोड़कर लोग अंदर घुसे। आगे आरुषी ने बताया कि जब उसे बाहर निकाला गया तो बस के अंदर सब कुछ शांत था जैसे सब मौन हो। डॉक्टरों की माने तो आरुषी के सिर और हाथ पर चोटें आई हैं। लेकिन अब उसकी हालत स्थिर है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। तो वहीं कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें