यहां पर बेकाबू होकर खाई में जा गिरा वाहन,2 घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र में पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS

दन्या से नैनौली गांव की ओर जा रही पिकअप में प्रॉपलर शफ्ट टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। थली गांव के पास हुए हादसे में पिकअप 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पिकअप चाल सुमित रजवार 24 साल, पुत्र आनंद सिंह रजवार निवासी मोतिया पाथर व वाहन में सवार रूप सिंह, उम्र 72, पुत्र शेर सिंह ग्राम थली दन्या के घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ घायलों का रैस्क्यू किया। पुलिस और स्थानीय लोग ने घायलों का रैस्क्यू कर सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया। यहां घायलो का उपचार चल रहा है। पिकअप का नंबर यूके04 सीए 9944 है।

ADVERTISEMENTS