उत्त्त्तराखंड-टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में धर्मपुर चौक के पास एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।
जानकारी के अनुसार देहरादून में धर्मपुर चौक के पास स्थित एक गोदाम में बुधवार देर रात आग लग गई। आग लगने से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया दमकल विभाग की 5 गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


