बेकाबू ट्रक ने ठोकी एसडीएम की गाड़ी, जान का इतना हुआ नुकसान

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

रुड़की एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

अनियंत्रित रूप से गाड़ी चलाना किसी की जान पर भारी पड़ सकता है चाहे वह सामान्य व्यक्ति अथवा खास । जान जाने से नुकसान होने हमेशा कष्ट प्रद होता है। ऐसा ही एक मामला रुड़की के उप जिलाधिकारी संगीता कानोंजिया के साथ हुआ। उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट होने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लक्सर से रुड़की की ओर जा रहे ट्रक ने एसडीएम गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उप जिलाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
एसडीएम लक्सर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

ADVERTISEMENTS