बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे राजस्थान के यात्री, इस कारण के चलते पलटी बस
ADVERTISEMENTS
बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा पौड़ी जनपद के चमधार के पास देवलगढ़ रोड पर हुआ। बस में राजस्थान के 30 यात्री सवार थे।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों को चोटें आई है। इसमें से एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पाकर श्रीनगर कोतवाल सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्यो में जुट गई।
तेज रफ्तार बताई जा रही हादसे की वजह
हादसे की वजह बस तेज रफ्तार में होना बताई जा रही है। जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा होने से ताल गया। गंभीर घायल यात्री को उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


