धाम के दर्शन कर लौट रहा था यात्री, यमुना नदी में बहा, SDRF ने बरामद किया शव

ख़बर शेयर करें

बारिश के कारण प्रदेश में नदी-नाले उफान पर है। मंगलवार सुबह यमनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे एक यात्री की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।

Ad
Ad

यमनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहा यात्री नदी में बहा
यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे एक यात्री की नदी में डूूृबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र का एक बुजुर्ग तीर्थयात्री मंगलवार सुबह युमना नदी में पैर फिसलने के कारण बह गया। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

SDRF ने तीन घंटे की खोज के बाद बरामद किया शव
एसडीआरएफ ने यात्री को ढूंढंने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। लागातार तीन घंटे ढूंढने के बाद यात्री का शव घटनास्थल से एक किमी दूर खरादी झूला पुल के पास से बरामद हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय बुजुर्ग यात्री यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाडी तोक में ही एक होटल में रूके थे। मंगलवार सुबह ही यात्री पूजा के लिए यमुना नदी तट पर गए थे। पूजा-अर्चना करते वक्त उनका पैर फिसल गया। जिस से वो नदी में बह गए।

अगले तीन दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मैसम विभाग द्वारा आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।