ट्रेलर चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को चपेट में लिया

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

बिलासपुर। तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल सवार युवक को चपेट में ले लिया। इससे युवक को गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। डायल 112 की टीम ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। सिम्स के डाक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS

मस्तूरी के रहने वाले 30 वर्षीय रमेश कुमार रात्रे खेती किसानी काम करते हैं। सोमवार को वह अपनी मोटरसाइकिल से बिलासपुर आ रहे थे। दर्रीघाट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कोयले से लोड ट्रेलर चालक ने तेजी से व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रमेश को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे रमेश मोटरसाइकिल समेत बीच सड़क पर गिर गए। हेलमेट नहीं पहनने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद आरोपित ट्रेलर चालक भाग निकला। इसके बाद घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी।

मस्तूरी पुलिस की टीम मदद करने तत्काल घटना स्थल पहुंची। चोट लगने के कारण रमेश के हाथ व पैर की हड्डी टूटने से बहूत ज्यादा खून बह रहा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को तत्काल सिमस में भर्ती कराया। साथ ही उनके स्वजन को फोन कर हादसे के बारे में बताया। सूचना मिलते ही स्वजन तत्काल सिम्स हास्पिटल पहुंचे। सिम्स के डाक्टर ने एक्सरे करवाने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर हाथ व पैर का आपरेशन किया जाएगा।

फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। डाक्टरों का कहना है कि घटना के कुछ समय बाद ही इलाज शुरू होने के कारण मरीज की जान बचने की संभावना बढ़ गई। सीटी स्केन से सिर पर चोट की गंभीरता के बारे में पता चलेगा। फिलहाल घायल युवक का इलाज चल रहा है। धीरे-धीरे सेहत में सुधार आ रहा है।

Unmute

ADVERTISEMENTS