ड्रोन हमले में 153 लोगों की मौत, मचा कोहराम, सामने आया खौफनाक मंजर का वीडियो, देखें
जुबा: सूडान और दक्षिण सूडान के बीच विवादित सीमावर्ती क्षेत्र अबेई में एक बाजार पर ड्रोन हमला किया गया, जिसकी चपेट में पास का पेट्रोल पंप भी आ गया और वहां भीषण आग लग गई, जिससे कम से कम 153 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी।
तनाव बढ़ने की आशंका
अबेई प्रशासन के कार्यवाहक सूचना मंत्री योहाना अकोल न्गोर ने सोमवार को अबेई शहर के उत्तर में स्थित अमिएट बाजार पर हुए हमले के लिए सूडान की सेना को जिम्मेदार ठहराया।अकोल ने मंगलवार को फोन पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘हमने 153 मौतें दर्ज की हैं।’ उन्होंने कहा कि हमले के पीछे का मकसद तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। हमले को लेकर सूडान और दक्षिण सूडान में तनाव बढ़ने की आशंका है।
2023 से सेना और अर्धसैनिक संगठन RSF के बीच जारी है संघर्ष
आपको बता दें कि सूडान में सेना और अर्धसैनिक संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच अप्रैल 2023 से युद्ध जारी है, जो कि जी विनाशकारी साबित हो रही है। पिछले साल सूडान के अल-फाशर में अर्धसैनिक बलों ने ड्रोन हमला कर एक मस्जिद को उड़ा दिया। इस हमले में 43 लोगों की मौत हो गई थी।
अकोल ने मंगलवार को फोन पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘हमने 153 मौतें दर्ज की हैं।’ उन्होंने कहा कि हमले के पीछे का मकसद तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


