गेस्ट टीचर के इंटरमीडिएट प्रमाण पत्रों में पाई गई गड़बड़ी, सस्पेंड

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

शिक्षा विभाग के द्वारा जिस प्रकार से शिक्षकों की लापरवाही को देखते हुए उनके ऊपर कार्यवाही की जा रही है इसके बावजूद भी शिक्षकों की लापरवाही एवं प्रमाण पत्रों की गड़बड़ी को लेकर खबरें सामने आती रहती है। एक ऐसा मामला ओखलकांडा ब्लॉक के सामने आ रहा है यहां पर तैनात अतिथि शिक्षक के इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र में गड़बड़ी पाई गई है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS


डीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पोखरी मल्ली ओखलकांडा ब्लॉक में शोभा मेवाड़ी वर्ष 2013 से अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने पीलीभीत उत्तर प्रदेश से वर्ष 2007 में इंटर उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र लगाया था। उनके प्रमाणपत्रों की यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से जांच कराई गई तो इंटर का प्रमाणपत्र प्रमाणित नहीं हो सका। उनका अनुक्रमांक सही नहीं पाया गया। जिसके बाद प्रमाणपत्र प्रमाणित न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS