चोर ने 4.5 घंटे तक शोरूम में काटी मौज; नहाया-कॉफी पी, लुंगी डांस किया और फिर… CCTV देख लोग कंफ्यूज!
ADVERTISEMENTS
वाराणसी के मंडुआडीह इलाके में एक चोर ऑटोमोबाइल शोरूम में घुसने के बाद करीब साढ़े चार घंटे तक बेफिक्र घूमता रहा. सीसीटीवी में वह कॉफी पीते, नहाते, बाइक कवर को लुंगी की तरह पहनकर डांस करते और फिर करीब 4.71 लाख रुपये की KTM Adventure 390 S लेकर फरार होता दिखा.
वाराणसी में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है. मंडुआडीह थाना क्षेत्र के एक ऑटोमोबाइल शोरूम में चोर ने शीशे का दरवाजा कटर से काटकर एंट्री की और करीब साढ़े चार घंटे तक अंदर आराम से घूमता रहा. उसने चाय-कॉफी पी, वॉशरूम में नहाया और फिर म्यूजिक चलाकर जमकर डांस किया.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का कड़ा विरोध, भाजपा का पुतला फूंका