उत्तराखंड आएंगे नेपाल के PM बालेन शाह: पंचेश्वर डैम, सीमा विवाद ,पर्यटन को लेकर खुलेगी नई राह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Nepal’s PM Balen Shah to visit Uttarakhand: New avenues to open up regarding the Pancheshwar Dam, border disputes, and tourism.

भारत और नेपाल के रिश्ते को एक बार फिर नई ऊर्जा मिलने जा रही है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का आगामी 22 नवंबर को उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। बालेन शाह के इस दौरे को लेकर उत्तराखंड सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई पुराने और अहम मुद्दों पर सीधी बातचीत होगी, जिससे न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत और नेपाल के रिश्तों में एक नया मोड़ आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

नक्शेदेखें

किन मुद्दों पर होगी मुख्य चर्चा?

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री बालेन शाह के इस प्रस्तावित दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बालेन शाह 22 नवंबर के आसपास भारत पहुँच सकते हैं। इस दौरे के दौरान भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों, लंबे समय से लंबित पंचेश्वर बहुउद्देशीय डैम परियोजना, नेपाल के महेंद्रनगर में प्रस्तावित ड्राई पोर्ट और तराई क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विस्तार से बात की जाएगी।नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ वहां के पर्यटन मंत्री भी भारत आ रहे हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन को एक नया आयाम मिलने की पूरी संभावना है।

नक्शेदेखें

पंचेश्वर परियोजना को मिल सकती है रफ्तार

भारत और नेपाल के बीच महाकाली (शारदा) नदी पर बनने वाली पंचेश्वर डैम परियोजना लंबे समय से दोनों देशों के बीच सहयोग का एक मुख्य केंद्र रही है। हालांकि, परियोजना की लागत, जल संसाधनों का बंटवारा और बिजली उत्पादन से जुड़े लाभों को लेकर सहमति न बन पाने के कारण यह काम धीमी रफ्तार से चल रहा था। हाल के सालों में दोनों देशों ने परियोजना की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप देने पर तेजी दिखाई है। अगर बालेन शाह के इस दौरे में पंचेश्वर परियोजना पर सहमति की मुहर लगती है, तो इससे शारदा नदी क्षेत्र में भारी मात्रा में बिजली उत्पादन होगा, सिंचाई की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और हर साल आने वाली बाढ़ पर नियंत्रण पाना आसान हो जाएगा।

धार्मिक और तराई पर्यटन का बनेगा नया कॉरिडोर

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नेपाल के पर्यटन मंत्री की मौजूदगी से पर्यटन के नए रास्ते खुलेंगे। विशेष रूप से तराई टूरिज्म को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार की जा रही है। उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मंदिर के पास एक एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है। लोक मान्यता है कि नेपाल में स्थित सिद्ध बाबा के दर्शन किए बिना माँ पूर्णागिरि की यात्रा पूरी नहीं मानी जाती। उत्तराखंड सरकार चाहती है कि दोनों देश मिलकर एक ऐसा धार्मिक सर्किट बनाएं, जिससे श्रद्धालुओं को आवाजाही में आसानी हो और दोनों देशों में पर्यटन का विकास हो सके।

जिम कॉर्बेट और चितवन नेशनल पार्क का तालमेल

इसके अलावा, प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी यह दौरा खास रहने वाला है। उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और नेपाल का चितवन नेशनल पार्क, दोनों ही अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड सरकार की योजना है कि कॉर्बेट और चितवन के बीच एक बेहतर समन्वय और नेटवर्किंग स्थापित की जाए, ताकि दोनों देशों के वन्यजीव पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिले और स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा हों

ADVERTISEMENTS