कोरोना का नया वेरिएंट दे रहा दस्तक, सामान्य फ्लू जैसे लक्षणों से बढ़ सकती है पहचान की मुश्किल
WHO ने कोरोना के नए वेरिएंट PJ.2.1 को सामान्य फ्लू जैसा बताया है, जिससे इसकी पहचान करना मुश्किल हो सकता है।
कोविड-19 का नया वेरिएंट PJ.2.1 (Image Source: AI Generated)
ल नई दिल्ली। कोरोना के साल 2020 में कहर बरपाने के बाद इसके कई वेरिएंट सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक और नया वेरिएंट चर्चा में बना हुआ है जिसका नाम है PJ.2.1। इस नए वेरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बड़ा दावा किया है कि यह बिल्कुल सामान्य फ्लू जैसा है, जिसकी वजह से यह जांच कर पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा कि यह नॉर्मल फ्लू है या कोविड-19।
कोविड-19 का नया वेरिएंट PJ.2.1
कोविड-19 में लगातार हो रहे म्यूटेशन के बाद अब वेरिएंट PJ.2.1 विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा रहा है। SARS-CoV-2 वायरस के दूसरे वेरिएंट्स की तरह यह भी सांस से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। हालांकि, इसकी गंभीरता और क्लिनिकल प्रभाव के लिए अभी जीनोमिक निगरानी की जरूरत है। पर इसे लेकर दावा है कि इस PJ.2.1 वेरिएंट से संक्रमित होने पर गले में तेज दर्द ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक थकान रह सकती है। वहीं, इसकी जांच के लिए डायग्नोस्टिक टेस्ट करवाना भी बहुत जरूरी है।
क्या हैं इसके लक्षण?
कोविड-19 के इस नए वेरिएंट के लक्षण सामान्य फ्लू से काफी मिलते-जुलते हैं:
- ठंड लगना
- सिर दर्द
- बुखार लगना
- नाक बंद होना
- गले में खराश
- थकान
- मांसपेशियों में दर्द
- पेट से जुड़ी परेशानियां
कारण और फैलने की वजह
इस वायरस में स्पाइक प्रोटीन का म्यूटेशन होता है, जिससे यह प्रोटीन किसी चाबी की तरह ACE2 रिसेप्टर्स का उपयोग करके होस्ट सेल्स में जुड़ जाता है। इसके फैलने की सबसे मुख्य वजह छींक-खांसी की बूंदें हैं, जिसके माध्यम से यह दूसरे के शरीर में प्रवेश करता है।
ऐसे में किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने से यह वायरस सामने वाले व्यक्ति को भी संक्रमित कर देता है। इससे कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को खासतौर से बचने की जरूरत है।
बचाव के उपाय
कोविड-19 वायरस से बचाव के लिए इन बातों का खास ख्याल रखें :
- कम हवादार जगहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क जरूर पहनें
- कमरे में वेंटिलेशन बनाए रखें और फ्लू जैसे लक्षण वाले लोगों से दूरी बनाए रखें
- हाथों को साफ रखें और चेहरे को बार-बार छूने से बचें
- लक्षणों का जरा भी शक हो तो जांच कराएं
- खुद बीमार होने पर लोगों से संपर्क कम करें
- खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें और वैक्सीन को लेकर भी खुद को अपडेट रखें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


