पर्दे की दुकान में लगी भीषण आग, चपेट में आया शूज स्टोर, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



देहरादून के डोईवाला में एक पर्दे की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी की आग की लपटों ने पास के ही एक शूज स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS


घटना गुरुवार की है। डोईवाला में स्थित पर्दे की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी की आग की लपटों ने पास ही के शूज स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचा दमकल विभाग
दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने से दुकान में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है

ADVERTISEMENTS