राज्य की बेटी ज्योति बिष्ट ने बढ़ाया मान,जर्मनी की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में हुआ चयन

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

,

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड की बेटियां किसी से भी कम नहीं है। सीमित संसाधनों में भी वो खुद को औरों से बेहतर कर सकती हैं और इसी को साबित किया है उत्तराखंड की बेटी ज्योति बिष्ट ने। उत्तराखंड की बेटी ज्योति बिष्ट ने भी प्रदेश का मान बढ़ाया है। ज्योति बिष्ट का चयन PHD के लिए जर्मनी की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में हुआ है। ज्योति ने अपनी प्रतिभा के जरिए साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से भी कम नहीं है। और मेहनत से ऊंचे से ऊंचे मुकाम को हासिल किया जा सकता है। ज्योति का चयन जर्मनी की प्रतिष्ठित फ्रेडरिक शिलर यूनिवर्सटी जेना(येना) में पीएचडी के लिए हो गया है।


चमोली की रहने वाली हैं ज्योति
ज्योति बिष्ट चमोली जिले की रहने वाली हैं। ज्योति देवाल विकासखंड में देवसारी की रहने वाली हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा देवाल से ही हुई है। उन्होंने प्रांरभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज देवाल से ही प्राप्त की है। जबकि उच्च शिक्षा ज्योति ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उन्होंने रसायन शास्त्र विषय से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने बीएड की डिग्री गोपेश्वर डिग्री कॉलेज से ली है। जबकि अभी वह दिल्ली की नेशनल फिजिकल लेबोरेट्री से शोध कार्य कर कही हैं।


परिवार में है खुशी का माहौल
ज्योति ने अपनी काबिलियत, कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते सफलता का ऊंचा मुकाम हासिल कर न केवल अपने माता पिता का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है। ज्योति की इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी की माहौल है। सिर्फ उनके परिवार में ही नहीं बल्कि उनके पूरे क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि के बाद खुशी की लहर है। ज्योति की इस उपलब्धि पर हमारी तरफ से भी उन्हे शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS