रामलीला कमेटी ने फूंका स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक द्वारा कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया, स्वामी प्रसाद मौर्य ने विगत दिनों श्री रामचरित मानस की प्रतियां जलाई थीं


इस पर कमेटी समेत क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है
कमेटी संस्थापक मुकेश जोशी ने कहा ताड़ने का अर्थ होता है देखना, अतः गोस्वामी जी ने लिखा है कि, चाहे स्त्री हो या पशु अथवा कमजोर वर्ग सभी को ताड़ने अर्थात उनकी विशेष देखभाल की आवश्यकता है कि, उन्हें कोई कष्ट ना हो, लेकिन सपा नेता अर्थ का अनर्थ करने पर तुले हैं, उन्होंने यह भी मांग की कि, भारत सरकार तुरंत स्वामी प्रसाद की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे


पुतला दहन करने वालों में, देवीदत्त पलड़िया, मुकेश बिष्ट, जगदीश हरबोला, खजान पांडेय, दिव्यांशी बिष्ट, अजय डंगवाल, देवेंद्र मौर्य, रवि वर्मा, पुनीत कश्यप, अमित मौर्य, कमलेश बिष्ट, जयगोपाल, सचिन कुमार, आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS