एसएसपी ने किया कई दरोगाओं को इधर से उधर,देखे लिस्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में तबादलों को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दें कि हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को कई दरोगाओं को इधर से उधर किया है. पुलिस लाइन में तैनात मुकेश थलेड़ी को हर की पैड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है. इसी के साथ अंशुल अग्रवाल को पुलिस लाइन से रोड़ी वेलवाला प्रभारी चौकी बनाया गया है तो वहीं पवन डिमरी को रोडी़ वेलवाला प्रभारी चौकी से हटाकर पुलिस कार्यालय में भेजा गया है.इसी के साथ रविंद्र सिंह को पुलिस लाइन से औद्योगिक क्षेत्र गैस प्लांट का चौकी प्रभारी बनाया गया है उप निरीक्षक रघुवीर सिंह को लाल डांग प्रभारी चौकी से हटाकर थाना सिडकुल प्रभारी चौकी कोर्ट में तैनात किया गया है। तो वहीं हाकम सिंह को पुलिस लाइन से इकबालपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है जो कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र में पड़ता है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS