सुंदर बच्चों की चाह में देवर संग भागी भाभी, पति से बोली- ‘वो तुमसे ज्यादा हैंडसम है’

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें
सुंदर बच्चों की चाह में देवर संग भागी भाभी

प्यार में आपने अक्सर लोगों को भागते हुए देखा और सुना होगा। लेकिन मध्य प्रदेश से एक महिला के भागने की वजह काफी अनोखी है। शादीशुदा महिला अपने देवर के साथ भाग गई। वजह थी सुंदर बच्चे। दरअसल महिला सुंदर बच्चों की चाह में अपने देवर संग फरार हो गई। उसका देवर पति के मुकाबले ज्यादा हैंडसम था। इसी वजह से वो देवर के साथ रहना चाहती थी। तो वहीं पति का कहना है कि महिला उसे झूठे आरोप में फसाने की धमकी दे रही हैं। ऐसे में चलिए जानते है कि पूरा मामला आखिर है क्या?

सुंदर बच्चों की चाह में देवर संग भागी भाभी

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक शादीशुदा महिला सुंदर बच्चों की चाह में पति को छोड़कर देवर संग फरार हो गई। 10 साल की शादी में महिला का एक भी बच्चा नहीं है। महिला का कहना है कि उसे सुंदर बच्चे चाहिए। लेकिन उसका पति खूबसूरत नहीं है। पति से ज्यादा देवर हैंडसम है। वो देवर के साथ बच्चे पैदा करना चाहती है। इसी कारण से वो देवर को चाहने लगी और शारीरिक संबंध भी बनाने लगी। ये सब देखकर जब सास ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों घर छोड कर भाग गए। पत्नी के भागने के बाद अब परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

पति को दी मरने की धमकी

28 साल का राजेंद्र कुशवाहा परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा। जिसमें उसने बताया कि उसकी मीना कुशवाह से 10 साल पहले शादी हुई। अब उसकी पत्नी छोटे भाई के साथ फरार हो गई। पति का कहना है कि वो भाग गई उससे उसे कोई मतलब नहीं है। लेकिन वो अब मैसेज कर जहर खाकर परिवार को फसाने की धमकी दे रही है। पति का कहना है कि वो कहीं भी जाए, किसी के भी साथ रहे लेकिन उसे और उसके परिवार को परेशान ना करें।

पत्नी ने झाड़-फूंक की कराया

पति की माने तो वो काफी पत्नी से काफी परेशान हो गया था। सब कुछ ठीक हो जाए इसके लिए उसने फूंक तंत्र-मंत्र देवता- गुनिया का भी सहारा लिया। एक बाबा ने दोनों को गंगा नहाने की बात कही थी। जिससे बच्चा भी होगा और साथ ही खूबसूरत भी होगा। जब पति ने गंगा में नहाने की बात कही तो पत्नी ने गंगा नहाने से इंकार कर दिया। साथ ही उसने कहा कि उसे पति से बच्चे नहीं चाहिए, तुम्हारे छोटे भाई से चाहिए। ऐसे में इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर दिया है। साथ ही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।