बड़ी खबर-हत्या से पहले ऋषिकेश घूमने आई थी श्रद्धा, वायरल हुई पोस्ट 

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


दिल्ली में हुए सनसनीखेज श्रद्धा वॉकर हत्याकांड से पूरा देश सन्न रह गया है। वहीं अब श्रद्धा की सोशल मीडिया पोस्ट्स वायरल हो रहीं हैं। श्रद्धा अपनी मौत से कुछ दिन पहले उत्तराखंड में ऋषिकेश घूमने आई थी। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया था। इस वीडियो में वो खुश दिख रही है।

ADVERTISEMENTS


आपको बता दें कि श्रद्धा वॉक की 18 मई को उसके लिव इन पार्टनर आफताब ने हत्या कर दी थी। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए और उसे फ्रिज में रखा। इसके बाद वो एक एक कर श्रद्धा के शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा।


वहीं श्रद्धा की हत्या के खुलासे के बाद अब उसकी सोशल मीडिया पोस्ट्स वायरल हो रही है। श्रद्धा वाकर हत्या से 14 दिन पहले घूमने ऋषिकेश आई थी। उसने यहां एक इंस्टा रील बनाकर अपलोड किया था। घूमने की शौकीन मुंबई की श्रद्धा की यह आखिरी ट्रिप साबित होगी, यह किसी को नहीं पता था।

सोमवार को श्रद्धा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब ने जो खुलासा किया, उससे लोग दंग रह गए। देखते ही देखते श्रद्धा हत्याकांड सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। लोगों ने इस बारे में सर्च करना शुरू किया तो इंस्टाग्राम पर श्रद्धा की आखिरी रील दिखी।


यह ऋषिकेश में बनाई गई थी और चार मई को इसे अपलोड किया गया था। इसमें श्रद्धा गंगा किनारे बैठी दिखाई दे रही है। रील के साथ श्रद्धा ने जो कैप्शन लिखा है उससे पता चलता है वह घूमने की बेहद शौकीन थी। कैप्शन में लिखा है ‘मैंने रील बनाने की कोशिश की।


1500 किमी यात्रा के बाद मैंने अपने दिन को सूर्यास्त के साथ खत्म करने का फैसला किया। मैं वशिष्ठ गुफा में गंगा तट पर गई। किसे पता था कि मैं गंगा तट पर ऐेसे बैठकर यहां की सुंदरता निहारते हुए समय व्यतीत करूंगी।’

ADVERTISEMENTS