यहां रिटायर्ड शिक्षिका का इस हालत में मिला शव,संपत्ति जानकर रह जाओगे हैरान

ख़बर शेयर करें

मेरठ में एक बुजुर्ग महिला का शव घर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव मिलने की सूचना के बाद उनके परिवार के लोगों को सूचित किया। लेकिन सभी ने आने से मना कर दिया।

Ad
Ad

सदर बाजार थाने की सोतीगंज में शिक्षिका कमला सरीन अकेली रहती थी। वह सोफिया स्कूल से 30 साल पहले रिटायर्ड हो चुकी है। हाल में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एग्जाम के लिए उन्हें बुलाया जाता था।
घर में अकेली रहती थी कमला सरीन
कमला अविवाहित थी, इसलिए अकेली रहती थी। उनके परिवार के अन्य लोग यूएसए और दिल्ली में रहते हैं। 10 दिन से कमला सरीन घर के बाहर नहीं दिखाई दी। तब मंगलवार को आसपास के लोगों ने कमला को देखने के लिए उनके घर पहुंचे। घर के आंगन में पूरी तरह बदबू आ रही थी। तभी मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।


पुलिस ने घर का गेट खोल कर देखा। कमला मृत अवस्था में पड़ी थी। उनके चेहरे को चूहों ने कुतर दिया था। उनके भतीजे को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने आने से इनकार कर दिया। पुलिस को बताया कि उनके अंतिम संस्कार जो खर्चा आएगा, वह आनलाइन डाल देंगे। कमला सरीन के पास सोतीगंज में करोड़ों की संपत्ति है।