शारदीय नवरात्र का सबसे दुर्लभ संयोग! 100 साल बाद 3 महा-राजयोग, मेष समेत इन 4 राशियों को ………

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

इस साल शारदीय नवरात्र में माता दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है। इस दौरान तीन महा-राजयोग बन रहे …और पढ़ें

शारदीय नवरात्र में किन राशियों की पलटेगी किस्मत  (Picture Credit: AI Generated)
शारदीय नवरात्र में किन राशियों की पलटेगी किस्मत  (Picture Credit: AI Generated)

दिल्ली। मां दुर्गा की शक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र इस साल 11 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर को दशहरा के साथ समाप्त होगा। ये नौ दिन पूरी तरह से माता दुर्गा की समर्पित होते हैं और माता के नौ स्वरूपों की इस दौरान पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस बार नवरात्र को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इस साल माता का आगमन हाथी पर हो रहा है जो अच्छी बारिश के संकेत दे रहा है। माता का हाथी पर आगमन सुख-समृद्धि और शुभता का संकेत भी है और इस दौरान तीन महायोग भी बन रहे हैं जिन्हें राजयोग कहा जाएगा।

इन विशेष योगों के फलस्वरूप सभी राशियों के जीवन में बदलाव हो सकते हैं। आइए आपको बताए हैं उन राशियों के बारे में जिनके लिए यह योग धन लाभ के संकेत दे रहा है।

मेष राशि

शारदीय नवरात्र के दौरान एक शुभ संयोग बन रहा है जिसमें मेष राशि के लोगों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं उन्हें जल्द ही अच्छी नौकरी मिल सकती है।

बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा कर अगर आपके ऊपर कोई कर्ज है, तो उससे भी मुक्ति मिलेगी। मेष राशि को अचानक से कहीं से रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आगे भी धन के रास्ते खुलेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए शारदीय नवरात्रि का दुर्लभ राज योग बहुत शुभ होने वाला है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप किसी बड़ी योजना के इंतजार में लंबे समय से हैं, तो इस दौरान आपको उसके शुभ फल मिलेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए नवरात्रि का विशेष संयोग करियर में बड़ा लाभ दिलाने वाला है। आप किसी भी जगह एक नई शुरुआत कर सकते हैं। आपको इस दौरान कोई बड़ा निर्णय लेना चाहिए, उसमे सफलता जरूर मिलेगी। अगर आपके ऊपर कई दिनों से पैसों की तंगी चल रही है, तो अब उससे राहत मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शारदीय नवरात्र विशेष अवसर लेकर आ रही है। अगर आपको नौकरी बदलनी है, तो समय अच्छा है। यही नहीं इस दौरान आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। अगर आप शादी के लिए रिश्ता देख रहे हैं, तो आपको सुयोग्य जीवनसाथी मिल सकता है।

अगर आपकी राशि भी इनमें से है, तो शारदीय नवरात्रि का समय आपके जीवन में सफलता के योग बना रहा है।

ADVERTISEMENTS