यहां देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें

राजधानी दून में पुलिस ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देहरादून के सेवला कलां क्षेत्र में देह व्यापार का खुलासा किया है। मकान में छापेमारी के दौरान यहां एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जबकि दूसरे कमरे से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। यहां दो युवतियां मौजूद थीं।

Ad
Ad


पुलिस ने देहरादून में ह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को देहरादून सेवला कलां क्षेत्र से कई दिनों पहले अनैतिक देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। टीम ने यहां एक मकान में छापा मारा। छापेमारी के दौरान यहां पर एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।


दूसरे कमरे से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। इसके साथ ही यहां दो युवतियां भी मौजूद थी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने देह व्यापार चलाने वाले दंपती और एक ग्राहक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही टीम ने बाहर से बुलाई गईं दो युवतियों को मुक्त कराया।


कई सालों से किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए देह व्यापार चलाने वाले दंपती ने पूछताछ में बताया कि यह धंधा वो कई साल से कर रहे थे। इसके लिए वे ऐसे मकानों को चुनते थे, जहां मकान मालिक नहीं रहते हैं। ताकि लोगों से कोई पूछताछ न हो सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने शहर के कई हिस्सों में अवैध देह व्यापार चलाया है। इस पते पर वे बीते छह माह से भी ज्यादा समय से रह रहे थे।


ग्राहकों से लिया जाता था 1500 से लेकर 10 हजार रुपये
आरोपी पति-पत्नी ने टीम को बताया कि वो इन युवतियों से ये देह व्यापार कराते थे। इसके लिए 1500 से लेकर 10 हजार रुपये तक ग्राहकों से लिया जाता था। अगर कोई ग्राहक युवतियों को बाहर बुलाता था तो उनसे और ज्यादा पैसे वसूले जाते थे।
मकान से बरामद हुई युवतियां आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। दोनों गरीब घरों की रहने वाली हैं। आरोपी पती-पत्नी ने दोनों युवतियों को पैसे का लालच देकर यहां बुलाया था।
व्हॉट्सएप ग्रुप से चल रहा था व्यापार


गिरफ्तार दंपत्ति ने बताया कि ये अवैध देह व्यापार
व्हॉट्सएप के माध्यम से चलाया जाता था। आरोपियों के पास बहुत से फोन नंबरों की लिस्ट भी मिली है। इसके साथ ही आरोपियों ने व्हॉट्सएप पर कई ग्रुप भी बनाए थे। इनके माध्यम से ही लोगों को तमाम तरह के ऑफर दिए जाते थे।