हिंदी साहित्य के कवि और वरिष्ठ पत्रकार का लंबी बीमारी के चलते हुए निधन,पत्रकारिता जगत में दौड़ी शोक की लहर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आज एक बार फिर पत्रकारिता जगत में दुखद खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार यह दुखद खबर हरिद्वार से सामने आ रही है। हिंदी साहित्य के कवि और वरिष्ठ पत्रकार कमलकांत बुधकर का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया. उनके निधन के बाद हरिद्वार के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. हरिद्वार में पत्रकारिता को धूरी देने के साथ-साथ साहित्य में भी उन्होंने अहम योगदान दिया था जिसके चलते कई जगह उनकी याद में आज कार्यक्रम आयोजित किए गए.

ADVERTISEMENTS

नगर पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. वही हिंदी साहित्य के महान कवि अभिनंदन गुप्ता जीने भी साहित्य की एक कविता गाकर उनको श्रद्धांजलि दी और कहा कि हिंदी साहित्य को गहरा आघात पहुंचा है जिस तरह से कमलकांत बुधकर आज हमारे बीच नहीं हैं, निश्चित रूप से आने वाले हिंदी साहित्य हरिद्वार के लिए गहरा खेद है. साथ ही उन्होंने ने बताया कि जल्द ही उन्हें साहित्य में विद्या वाचस्पति के पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS