इस्तीफा दे चुके पंत ने मेयर एवम जिला महामंत्री पर साधा निशाना, कहा उन्हें अपमानित किया गया

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS
पत्रकार वार्ता में पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पंत एवम अन्य

अपना इस्तीफा दे चुके मंडल भाजपा अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि भाजपा मे चली इस उठापठक के लिए मुख्य रूप से जिला महामंत्री एवम मेयर जम्मेदार हैं। मंडल के कार्यों में बार-बार हस्तक्षेप करना उनके इस्तीफे का मुख्य कारण रहा। उन्होंने मेयर जोगिंदर रौतेला पर आरोप लगाया कि वह उनके मंडल में उनके अनुरोध के बाद भी कोई कार्य संपन्न नहीं कराते थे।

इसके अलावा वह अपने लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष को बुलाना भी उचित नहीं समझते थे। कुछ अपने खास चाटुकार लोगों को ही वह इस मौके पर बुलाते थे। मेयर की कार्यप्रणाली से मंडल में काफी आक्रोश की भावना रही जिसस मंडल को संचालित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था ।

जिला महामंत्री प्रदीप बनोटी द्वारा उन्हें अपमानित कर संभागीय कार्यालय में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की सलाह दी। इसके अलावा देहरादून के प्रदेश कार्यालय के प्रभारी कौस्तुभानंद के सामने उन्हें काफी जलील किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बार-बार इस संबंध में बताया गया लेकिन महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष के हस्तक्षेप के कारण उनकी बात कही भी सुनी ले गई जिसकी वजह से उन्हें मजबूरी में मीडिया के सामने आना पड़ा है।

मेयर ने उनके मण्डल से पार्षद मनोनीत करने से पहले उनसे किसी तरह की सलाह नहीं ली जिससे निश्चित रूप से मंडल अध्यक्ष के अधिकारों का हनन हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला अध्यक्ष ने जिला महामंत्री के कंधे पर एक तरह से बंदूक रखकर मंडल पर प्रहार किया इसके अलावा मेयर ने भी उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी जिससे मंडल पदाधिकारियों में काफी नाराजगी रही। बल्कि खुद अपने चाटुकार लोगों को आगे बढ़ाने से मंडल में गुटबाजी भी बढ़ाने का काम किया।

मण्डलकी महिला मोर्चे की अध्यक्ष दीप्ति रजवार एवम महामंत्री प्रेमलता पाठक ने भी प्रदीप जनोटी के द्वारा चाय पर बुलाए जाने के बाद इसे संगठन की बैठक बनाकर जिस तरह से अपमानित किया उससे उन्हें पार्टी मे पदाधिकारी के रूप में कैसे कार्य कर सकते हैं। इस मौके पर महामंत्री दिशांत टंडन, कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर, पूर्व महामंत्री ज्ञानेन्द्र जोशी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS