गधे को लात-घूंसे मारने लगा मालिक, गुस्साए जानवर ने ऐसे लिया बदला, लगा चीखने चिल्लाने

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

गुस्सा आना स्वाभाविक बात है. इंसान को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी गुस्सा आता है. ये गुस्सा दो तरह से हो सकता है एक दो किसी से असहमत होने पर और दूसरा किसी के द्वारा मारने या पीटने पर. जब किसी इंसान को गुस्सा आता है तो वह किसी न किसी को मारने लगता है लेकिन आज हमें सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो मिला जिसे देखकर यकीनन आप दंग रह जाएंगे. क्योंकि इस वीडियो में एक गधे को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने मालिक को सबक सिखा दिया. क्योंकि गधे का मालिक उसे मार रहा था.

ADVERTISEMENTS

Video link- https://www.instagram.com/reel/DNkxMwxPhOX/?igsh=eXBmOXlsYmJyY3V2

जिससे गधा नाराज हो गया और उसके बाद उसने जो किया वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्य गधे के मुंह पर जोर-जोर से तमाचे मार रहा है. शख्स ने गधे के गले में बंधी रस्सी को पकड़ रखा है और उसके ऊपर बैठने की कोशिश कर रहा है.

इस दौरान वह गधे के चेहरे पर कई चांटे रसीद कर देता है. उसके बाद वह गधे की पीठ पर सवार हो जाता है. लेकिन पिटाई से नाराजा गधा अपने मालिक से बदला ले लेता है. जैसे ही शख्स गधे की पीठ पर बैठता है गधा उसकी एक टांग को अपने जबड़ों से पकड़ लेता है और जोर-जोर से काटने लगता है.

ADVERTISEMENTS