दुनिया का इकलौता देश, जिसकी सीमा 14 देशों से लगती है, UPSC में पूछा गया सवाल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
बॉर्डर
बॉर्डर

दुनिया में यदि कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 है। इनमें 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो गैर-सदस्य देश हैं। इनमें कुछ देश एक-दूसरे के साथ सीमा साझा करते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि दुनिया में इकलौता देश ऐसा भी है, जो कि 14 देशों के साथ सीमा साझा करता है। इसे लेकर UPSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सवाल पूछे गए हैं। क्या आप इस देश के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

ADVERTISEMENTS

इकलौता देश, जो 14 अन्य देशों से साझा करता है सीमा

दुनिया में सर्वाधिक देशों के साथ स्थलीय सीमा साझा करने वाला देश चीनहै, जिसकी सीमा कुल 14 देशों से लगती है। यह सामान्य ज्ञान का एक चर्चित प्रश्न है, जो UPSC, State PSC, SSC और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछा जाता है।

रूस को लेकर होता है भ्रम

अंतरराष्ट्रीय भूगोल मानचित्रों में रूस की सीमा भी 14 देशों से लगती हुई मानी जाती है, लेकिन इनमें से दो देशों-अब्खाजिया और दक्षिण ओसेशिया को पूर्ण अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त नहीं है। इसलिए, चीन ही 14 संप्रभु देशों से सीमा साझा करने वाला प्रमुख देश माना जाता है।

चीन की सीमा से लगने वाले 14 देशों की लिस्ट 

चीन की कुल स्थलीय सीमा लगभग 22,117 किलोमीटर लंबी है, जो दुनिया में सबसे लंबी है। दिशा के अनुसार यह 14 देशों को छूती है:

दिशा / क्षेत्रसीमावर्ती देशकुल संख्या
दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम1. भारत, 2. नेपाल , 3. भटान3
दक्षिण-पूर्व4. म्यांमार, 5. लाओस, 6. वियतनाम3
पश्चिम और मध्य एशिया7. पाकिस्तान, 8. अफगानिस्तान, 9. ताजिकिस्तान, 10. किर्गिस्तान, 11. कजाकिस्तान5
उत्तर और उत्तर-पूर्व12. मंगोलिया, 13. रूस, 14. उत्तर कोरिया3

परीक्षाओं के लिए 3 महत्त्वपूर्ण फैक्ट्स 

-चीन की सबसे लंबी सीमा मंगोलिया के साथ लगभग 4,677 किमी की साझा करता है। वहीं, सबसे छोटी सीमा अफगानिस्तान के साथ कुल 76 किमी की साझा करता है।

-भारत और चीन के बीच लगभग 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है, जिसे मैकमोहन रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा(LAC) के नाम से जाना जाता है।

ADVERTISEMENTS