Bank Holiday Today: गुरुनानक जयंती पर आज किन शहरों में बंद हैं बैंक? देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

Guru Nanak Jayanti Bank Holiday 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज 24 नवंबर को देश के कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद हैं। यहां चेक करें आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

Today Bank Holiday, Bank Holiday
Today Bank Holiday (Image Source: Generated by AI)

Banks Open or Closed Today: भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज यानी 24 नवंबर को देश के कई शहरों में बैंक की छुट्टी है। ऐसे में अगर आज आपको चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट बनवाने या ब्रांच जाकर कोई अन्य जरूरी बैंकिंग काम निपटाना है, तो आज आपका वह काम नहीं हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS

बता दें कि बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होती हैं। दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को देश भर में बैंक बंद रहते हैं साथ ही स्थानीय त्यौहारों के चलते कुछ ही शहरों में बैंक बंद रहते है न कि पूरे देश में। ऐसे में बैंक जाने से पहले चेक कर लें कि आज किस वजह से बैंक बंद है और आपके शहर में बैंक बंद है या खुले…

आज बैंक बंद है या खुले?

आज 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर बैंक की छुट्टी है। इस छुट्टी के चलते उत्तर प्रदेश के अलावा आइजोल, बेलापुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, भोपाल, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कोहिमा, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

इस सप्ताह बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

नवंबर के आखिरी हफ्ते में अलग-अलग कारणों से कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इनमें कुछ छुट्टियां सिर्फ संबंधित राज्यों या शहरों में लागू होंगी, जबकि चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी पूरे देश में रहेगी। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस हफ्ते बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें:

तारीखदिनछुट्टीकहां बैंक बंद रहेंगे
23 नवंबरसोमवारसेंग कुट स्नेममेघालय, खासकर शिलांग
24 नवंबरमंगलवारगुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रास पूर्णिमाकई राज्य और शहर, जैसे यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, एमपी, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब क्षेत्र आदि
27 नवंबरशुक्रवारकनकदास जयंतीकर्नाटक, खासकर बेंगलुरु
28 नवंबरशनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में
29 नवंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
ADVERTISEMENTS