रामनगर रिसोर्ट में यूपी के नवनिर्वाचित 45 बीडीसी मेंबरों ने डाला डेरा, अधिकारी हुए चुप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर-यहां पर यूपी के नव निवर्चाचित 47 बीडीसी सदस्य इन दिनों रामनगर के एक रिजार्ट में डेरा डाले हुए हैं। उन्हें ढिकुली के अलग-अलग रिसॉर्ट में सभी सुविधाओं के साथ ठहराया गया है। सूत्र बताते हैं कि इन बीडीसी सदस्यों को किसी से भी संपर्क न करने की सख्त हिदायतें दी गई हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनावों की गहमा गहमी है। इस चुनाव में बीडीसी सदस्यों का एक एक वोट अहम होता है।बीडीसी मेंबर किसी दूसरे के पक्ष में न चले जाएं। इसके लिए उन्हें पक्ष में बनाए रखने के लिए प्रमुख पद के दावेदार प्रलोभनों के साथ उन्हें कुछ दिन ऐसे गुप्त स्थानों पर ठहराते हैं जहां किसी की नजर न पड़े। रामनगर के रिजार्ट में ठहरे बीडीसी सदस्य यूपी के रामपुर जिले के टांडा विकास खंड से संबंध्ति बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

उनके लिए डिकुली के तीन रिजार्ट बुक कराए गए हैं। अब बात बड़ी तो कहा जानें लगा है कि तमाम बीडीसी मेंबर अपनी मर्जी से रामनगर आए हैं।उनका कहना है कि चुनाव में व्यस्तता व जीत की खुशी मनाने के लिए वह यहां आए हुए हैं। इस मामले में कुछ भी बोलने से पुलिस प्रशासन के अधिकारी बच रहे हैं। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि किसी तरह की बंधक की कोई सूचना नहीं है। यदि ऐसी कोई शिकायत आएगी तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। होटल एंड रिसॉर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरी सिंह मान का कहना है कि रिसॉर्ट में सभी लोग पर्यटक के रूप में आते हैं। ऐसे जबरन किसी को रिसॉर्ट में रखने की बात भ्रामक है।

ADVERTISEMENTS