नए थानाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण, फेरीवालों के प्रवेश पर लगाई रोक

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी के पुरोला में नए थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करते ही गुरूवार को व्यापार मंडल की बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक फेरीवालों का पुरोला में प्रवेश पूर्ण तरह से वर्जित रहेगा। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर में कोई भी पुरुष महिलाओं के बाल नहीं काटेगा।

Ad
Ad


पुरोला में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जिसे देखते हुए पुरोला के नए थानाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने व्यापर मंडल और सभी समुदाय के लोगों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी लोगों से पहले की तरह ही शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। थानाध्यक्ष ने कहा कि नगर में अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों का सत्यापन से गुजरना होगा।

महिलाओं के बाल कटवाने के लिए महिला कर्मचारी की होगी नियुक्ति
इसके अलावा बैठक में पुरोला नगर में फेरीवालों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सैलून और ब्यूटी पार्लर में कोई भी पुरूष कर्मचारी किसी महिला के बाल नहीं काटेगा। वहां पर महिला कर्मचारी को ही नियुक्त करना होगा। थानध्यक्ष ने कहा पुरोला में मामला शांत होने के बाद समुदाय विशेष के 22 लोगों की दुकानें अब खुल चुकी हैं।