मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना होगी मां गंगा की डोली,जानिए कितने क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा गंगोत्री धाम

ख़बर शेयर करें

गंगोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए शनिवार यानी की 22 अप्रैल को खले जाएंगे। मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव व मायके मुखबा से मां गंगा की डोली रवाना होगी। शुक्रवार यानी की आज 12 बजकर 15 मिनट पर डोली धाम के लिए रवाना हो जाएगी।

Ad
Ad


मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना होगी मां गंगा की डोली
जानकारी के मुताबिक गंगोत्री धाम के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को मुखबा गांव से मां गंगा की डोली यात्रा दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आर्मी के पाइप बैंड की धुन के साथ धाम के लिए रवाना होगी। जो की रात्रि में भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में रहेगी। जिसके बाद यहां से अगले दिन सुबह शनिवार को गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां धाम के कपाट 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।


11 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा गंगोत्री धाम
बता दें गंगोत्री धाम को 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम में पहुंचने के बाद उत्सव डोली का गंगा स्नान होगा।


इस दिन होगी मां यमुना की विदाई
मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली से मां यमुना की डोली की विदाई अक्षय तृतीया पर्व शनिवार सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर होगी। जानकारी के मुताबिक पुरोहित सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया किशनिवार को यमुनोत्री धाम के कपाट कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त, कृतिका नक्षत्र में 12:41 पर ख्याल दिए जाएंगे।