नहीं रहे ‘द कपिल शर्मा’ शो फेम Atul Parchure, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
actor-atul-parchure-death at-age 57

कपिल शर्मा शो के एक्टर अतुल परचुरे (Atul Parchure) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 57 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। बीते कुछ साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था। अभिनेता के अचानक यू चले जाने से उनके फैंस काफी हैरान है। बता दें कि चर्चित कॉमेडी शो में अतुल ने अगल अगल किरदारों में लोगों का हंसाया है।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने ना केवल टीवी बल्कि हिंदी, मराठी आदि फिल्मों में भी अभिनय किया है। अतुल परचुरे के निधन के बाद के बाद टीवी और फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। बेहतरीन एक्टर को नम आंखों से उनके फैंस और इंडस्ट्री के तमाम कलाकार श्रंद्धाजलि दे रहे हैं।

इन फिल्मों में आए नजर (Atul Parchure Films)

इंडस्ट्री में अभिनेता अतुल परचुरे ने करीब 39 साल काम किया है। अभिनेता ने मराठी फिल्म खिचड़ी से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज और हिंदी फिल्में की। क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘कलयुग’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, सलाम-ए-इश्क’, ‘चोर मचाए शोर’, ‘आवारापन’, ‘क्या दिल ने कहा’, ‘गॉड ओनल नोज’, आदि फिल्मों में अभिनय किया। अभिनेता आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई मराठी फिल्म अलीबाबा आणि ‘चाळीशी’तले चोर में नजर आए थे।

कई फेमस टेलीविजन शोज का रह चुके है हिस्सा (Atul Parchure TV Shows)

फिल्मों के अलावा अतुल परचुरे कई फेमस टीवी शोज में भी नजर आ चुके है। जिसमें ‘आर के लक्ष्मण की दुनिया’, कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘बड़ी दूर से आए हैं’, ‘जागो मोहन प्यारे’, ‘यम है हम’ आदि शोज शामिल है। साथ ही अभिनेता ने थिएटर शोज भी किए है

ADVERTISEMENTS