IAS अफसर ने बकरीद से पहले दे दिया बड़ा बयान, बोले- पशुओं का खून बहाना…

MP News: मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर नियाज खान ने बकरीद से दो दिन पहले बड़ा बयान दिया है।
लोक निर्माण विभाग ने उप सचिव के पद पर पदस्थ नियाज खान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं है। इसके पहले उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा कि यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु इन सबका भी अधिकार है। इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए।
दुनिया भौतिकवाद में डूबी हुई है- IAS नियाज खान
आईएएस नियाज खान ने कल एक्स पर पोस्ट किया था कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया में स्पष्ट है। मौसम में बदलाव बहुत तेजी से हो रहा है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया भौतिकवाद में डूबी हुई है, जलवायु आपदा के प्रति ज्यादा चिंतित नहीं है। इस गंभीर समस्या को कौन ठीक करेगा? इस ग्रह को बचाना हर पृथ्वीवासी का कर्तव्य है।
बता दें कि, नियाज खान अक्सर अपनी बयानबाजी के कारण विवादों में घिरे रहते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें