हल्द्वानी-यहाँ बाइक सवार युवक ने दरोगा और सिपाहियों से की अभद्रता,फिर…….

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में यातायात पुलिस ने नैनीताल हाईवे पर बिना हेलमेट के बाइक दौड़ा रहे युवक को रोककर चालान काटा तो युवक भड़क गया। उसने एएसआइ व सिपाही से न केवल अभद्रता की बल्कि पुलिस के हाथ से छीनकर आरसी व रसीद फाड़ दी। एएसआइ यातायात सुरेश पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह सिपाही नरेंद्र सिंह अधिकारी और होमगार्ड अमर गोस्वामी के साथ दोपहर 12 बजे नैनीताल बैंक तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच रोजवेज की तरफ से आ रहे दोपहिया वाहन संख्या यूके 04 एई 7491 के चालक को रोका गया। चालक बिना हेलमेट था। हेलमेट नहीं पहनने पर युवक का एमबी एक्ट में चालान कर दिया। साथ ही वाहन की आरसी जब्त कर ली। आरोप है कि चालक रसीद लेते ही भड़क गया। पुलिस वालों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। युवक कहने लगा कि उसकी आरसी वापस करो। वाहन चालक को समझाते हुए पुलिस कर्मियों ने कहा कि उसकी आरसी मोटर अधिनियम के तहत जब्त की गई है। मगर वह मानने को तैयार नहीं हुआ। गुस्से में युवक ने पुलिस के हाथ से आरसी और चालान की रसीद छीनकर फाड़ दी। इसके बाद भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS