ब्रेकिंग- BJP नेता के भाई के होटल पर IT का छापा, दिनभर चली कार्रवाई

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
it raids hotel owned by bjp leader s brother in mp

अब तक की बड़ी खबर है भारतीय जनता पार्टी के नेता के भाई के होटल की से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे की इनकम टैक्स विभाग ने बीजेपी नेता से जुड़े होटल रामी तरंग पर बड़ी कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार को इनकम टैक्स विभाग ने बीजेपी नेता से जुड़े होटल रामी तरंग पर बड़ी कार्रवाई की। महाराष्ट्र से आई IT की टीम सुबह से ही होटल पहुँची और देर शाम तक दस्तावेजों की गहन जांच करती रही।

सूत्रों के मुताबिक, टीम ने होटल के साथ-साथ BJP के नेता के भाई झंवरलाल कुमावत के घर पर भी पहुंचकर पूछताछ की। झंवरलाल इंदौर के कनाड़िया रोड तिराहे पर हाल ही में खुले रामी तरंग होटल के संचालक हैं।

कर चोरी की आशंका पर कार्रवाई
IT विभाग को रामी इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा टैक्स अनियमितताओं की आशंका थी, जिसके बाद होटल में छापेमारी की गई। रामी ग्रुप के देशभर में संचालित होटलों पर भी इसी तरह की जांचें चल रही हैं।

इस बीच BJP नेता नानूराम कुमावत ने कहा कि यह सामान्य जांच है और होटल से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। “इस कार्रवाई से मेरा या मेरे परिवार का कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है,” उन्होंने स्पष्ट किया।

ADVERTISEMENTS