हल्द्वानी-नामकरण की बहती गंगा में पहाड़ी आर्मी ने भी दिया सुझाव

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नरीमन चौक, माता जिया रानी और कुसुमखेड़ा चौक का नाम श्री गोलज्यू महाराज रखने की मांग पहाड़ी आर्मी ने मेयर गजराज बिष्ट से ही है। बुधवार को मेयर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं की आर्थिक राजधानी है। यहां पर्वतीय क्षेत्र के लोग बहुसंख्य संख्या मे निवास करते है। लेकिन उनकी सांस्कृतिक पहचान के चिन्ह लगातार कम हो रहे है। इसके लिए चौराहे ने नाम पर्वतीय समाज के लोक देवताओं के नाम पर रखने की मांग की गई। बताया कि चौराहों का नाम बदले जाने से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान मिलेगी। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत, संयोजक विनोद शाही, नगर अध्यक्ष भुवन पांडेय, कोषाध्यक्ष भगवंत सिंह राणा, जिला संगठन महामंत्री राजेंद्र कांडपाल, जिला कोषाध्यक्ष बलबीर जोशी, अरुण शाह, गौरव गोस्वामी, विनोद नेगी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS