रेलवेअतिक्रमण को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग यह हुआ तय

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी की रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण अतिक्रमण को हटाने के लिए हाई कोर्ट के निर्णय के बाद अब रेलवे और प्रशासन की संयुक्त बैठक में मंथन चला है अधिकारियों ने यह तय किया कि पूर्व में चिन्हिकरण को आगे बढ़ाते हुए नोटिस चस्पा किया जाएगा और मुनादी भी कराई जाएगी.

बैठक में विशेष रूप से उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में रेलवे भूमि पर अतिक्रमणकारियों के मामले में रेलवे प्रशासन व प्रशासन की रेलवे अतिक्रमण को हटाने के लिए आज काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में समन्वय बैठक हुई।

जिसमें अतिक्रमणकारियों को रेलवे भूमि से हटाने के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए उपयोग में आने मशीनरी को लेकर लेकर भी वार्तालाप किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में हुए चिन्हीकरण पर सहमति बनी। जिसके पश्चात सार्वजनिक रूप से नोटिस प्रकाशित किया जाएगा। औऱ मुनादी कराई जाएगी।

इसके साथ ही फोर्स की रहने की व्यवस्था पर विचार किया गया।

बैठक में रेलवे इज्जतनगर मंडल की एडीआरएम विवेक गुप्ता, कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत, डीएम नैनीताल धीराज, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, सीएमओ नैनीताल भागीरथी जोशी, एडीएम अशोक जोशी, नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार, एसपी अपराध/यातयात डॉ० जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार, अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS