अंकिता हत्याकांड के आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट पर सुनवाई टली

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के मामले में कोर्ट में आज सुनवाई नहीं हो पाई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए पांच जनवरी की तारीख तय की है।
आपको बता दें कि पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी है।

ADVERTISEMENTS

अब इस मामले में पांच जनवरी को सुनवाई होगी।
शुरु में तीन में से दो आरोपियों ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति दी थी जबकि एक आरोपी ने 10 दिनों का समय मांगा था।


हालांकि तीसरा आरोपी टेस्ट की अनुमति देता इससे पहले ही पहले सहमति दे चुके आरोपियों ने अपनी सहमति वापस लेने की याचिका डाल दी थी।


पुलिस का तर्क है कि पॉलीग्राफ टेस्ट की मदद से अंकिता हत्याकांड से जुड़े कई राज पर से पर्दा उठ सकता है। इनमें से एक है वीआईपी के नाम का खुलासा और दूसरा है अंकिता के मोबाइल के बारे में जानकारी इकट्ठा करना।

ADVERTISEMENTS