यहां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 6 रईसजादों को जुआ खेलते किया गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS
राज्य में पुलिस के द्वारा जुआ खेलने वाले लोगों को लेकर धरपकड़ के कई बार कार्यवाही की जाती रही है इसी क्रम में बड़ी खबर उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र से सामने आ रही है यहां पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने काशीपुर रोड पर फ्लाईओवर के पास एक होटल से शहर के छह रईसजादों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 120000 की नकदी भी बरामद की गई है। अभी इनके नामों का खुलासा नहीं हुआ है।
एसओजी टीम जल्द ही इन सभी के नाम सार्वजनिक करेगी। वैसे अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में शहर के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट का स्वामी, भाजपा नेता और ट्रांसपोर्टर समेत छह लोग शामिल हैं। जल्द ही पुलिस इन नामों का खुलासा करेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



जिला पंचायत के सदस्यों अपरहण केस का फैसला तो आया नहीं लेकिन सरकारी कार्य में बाधा के केस का आया फैसला
पीपलकोटी टनल का निरीक्षण को जा रहे सांसद के वाहन पर गिरा बोल्डर