दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रही युवती की मौत, सुबह दौड़ने निकली थी; यहाँ में 2 हिस्सों में मिली लाश
। थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट सिंभावली गांव की 24 वर्षीय पारुल का शव सोमवार सुबह गांव के सामने गंगा एक्सप्रेसवे के पास रेलवे ट्रैक पर मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
रोज सुबह 5 बजे दौड़ लगाती थी
पुलिस के अनुसार हाईकोर्ट सिंभावली गांव के सुनील की बेटी पारुल दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह प्रतिदिन की तरह दौड़ लगाने के लिए घर से निकली थी।
करीब एक घंटे बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
आत्महत्या करने की आशंका
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी आलोक कुमार,मोहिनी यादव, राहुल चौहान, राजकुमार यादव मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


